August 10, 2026

जाने-माने टेक्सटाइल कारोबारी नीरज सलूजा ED द्वारा गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए SEL टेक्सटाइल लिमिटेड के मलिक नीरज सलूजा को गिरफ्तार कर लिया । सलूजा की गिरफ्तारी ग्रुप पर 12 जनवरी को हुई ED रेड के फॉलोअप के रूप में देखी जा रही है। ED ने सलूजा, उनके सहकर्मियों व अन्य लोगों पर सरकारी बैंकों से 1531 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में कुछ समय पहले केस दर्ज किया था और 829 करोड़ के लगभग की संपत्ति भी अटैच की थी. आज सलूजा को उसे समय गिरफ्तार किया गया जब वह ईडी द्वारा भेजे गए एक सम्मन के सिलसिले में एजेंसी के जालंधर दफ्तर पेश होने गए थे. खबर लिखे जाने तक सलूजा को मेडिकल करवाने के लिए जालंधर के सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था।
Share: