August 11, 2026

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले राममय हुआ बॉलीवुड , लांच हुए सैंकड़ो भजन

22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर अयोध्या के "प्राण प्रतिष्ठा" समारोह में केवल दो दिन शेष रहते हैं , ऐसे में भगवान श्री राम से जुड़े सैकड़ों गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। श्री राम भजन गाने के लिए आगे आने वाली प्रसिद्ध हस्तियों, गायकों की सूची लंबी होती जा रही है, यहां तक कि धार्मिक हस्तियां भी राम मंदिर के आधिकारिक उद्घाटन से पहले अपने भजन लॉन्च करने के लिए आगे आ रहे हैं। सिंगर्स, पार्शव गायको व पार्ट टाइम सिंगर्स पर श्री राम नाम का जादू इस कदर सर चढ़ कर बोल रहा है की अकेले "राम आएंगे" भजन के तो एक दर्जन से भी ज्यादा वर्शन सोशल मीडिया पर आ चुके हैं. thesocial24 ने इस समय ट्रेंड हो रहे सैकड़ो "श्री राम" भजनो में से 10 जो हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहे हैं की लिस्ट वीडियो लिंक के साथ बनाई है।

लेटेस्ट भजनो में से एक जो बड़ा हिट हो रहा है, वह भी रिलीज़ होने के छह दिनों के भीतर कैलाश खेर और अनु मलिक का "राम का धाम एंथम" (Ram ka Dham Anthem) है जिसे 1.6 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस गीत का वीडियो भी खूब देखा और सराहा जा रहा है। भजन के ऑफिशियल यूट्यूब वीडियो का लिंक है :-

https://www.youtube.com/watch?v=cGyNyfqHDuM

हंसराज रघुवंशी का "जय श्री राम" जिसे एक महीने पहले लॉन्च किया गया था और यहां तक कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसकी तारीफ की थी, अभी भी शीर्ष के "श्री राम" भजनों में शामिल है और एक महीने पहले लांच हुए इस भजन ने अभी तक 36 मिलियन व्यूज हासिल किये हैं। इसी गीत का एक हिस्सा "युग राम राज का आ गया" का हिस्सा रिंगटोन के रूप में बड़ी संख्या में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस गाने के ऑफिशियल यूट्यूब वीडियो का लिंक है:-

https://www.youtube.com/watch?v=22bLNq6iCjU

हंसराज रघुवंशी का एक और राम भजन भी इस हफ्ते ट्रेंड में है, "अवध में रघुराई" जो चार दिन पहले रिलीज़ हुआ था, यूट्यूब पर 3.4 मिलियन व्यूज बटोरने में कामयाब रहा है। इस भजन के आधिकारिक वीडियो का लिंक :-

https://www.youtube.com/watch?v=h1Z5d4C1E3E

जहां तक हाल ही में सबसे ज्यादा वायरल होने वाले राम भजन की बात है तो स्वाति मिश्रा के "राम आएंगे" ने बाकी सभी गानों को पीछे छोड़ दिया है। तीन महीने में यह भजन 73 मिलियन व्यूज हासिल करने में कामयाब रहा है। इस गाने को भी हाल ही में पीएम मोदी ने अपने एक ट्वीट में जिक्र किया था जिसके बाद यह बाकी सभी गानों को पछाड़ने में कामयाब रहा है। आधिकारिक वीडियो का लिंक नीचे है :-

https://www.youtube.com/watch?v=wncNcu6jEgs

सोनू निगम, जो राम भजन गाने वालों की सूची में नवीनतम हैं, "अवध में लौटे हैं श्री राम" भजन टी-सीरीज़ पर जारी हुआ है, जिसे केवल तीन दिनों में 4.1 मिलियन व्यूज मिले हैं। यह रहा इस भजन का लिंक :-

https://www.youtube.com/watch?v=KGXqTWVhiGI

यक कन्हैया मित्तल भी 22 जनवरी से पहले एक के बाद एक राम भजन रिलीज कर रहे हैं और पिछले एक महीने के दौरान उन्होंने पांच भजन रिलीज किए हैं जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। मित्तल का अब तक का सबसे हिट भजन "अयोध्या के राजा राम" रहा है, जिसे 1.6 मिलियन व्यूज और 47,000 कमेंट्स मिले हैं। भजन का लिंक नीचे है :-

https://www.youtube.com/watch?v=_L1rf72cs50

ग्यारह दिन पहले लॉन्च हुआ गुजरात के मशहूर भजन गायक उस्मान मीर का भजन "श्री रामजी पधारे" भी सोशल मीडिया पर खूब कमाल कर रहा है और इसे अब तक 569K व्यूज मिल चुके हैं. यह रहा इस भजन का लिंक:-

https://www.youtube.com/watch?v=qDTFWxc0gZk

बॉलीवुड गायक कुमार शानू, साधना सरगम का गाया "जय श्री राम" गाना भी काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे दो हफ्ते पहले ही लॉन्च किया गया था और इसे सिर्फ दो हफ्ते में ही 2.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। भजन का लिंक :-

https://www.youtube.com/watch?v=1LPkGlgdaI0

बॉलीवुड की एक और हिट जोड़ी उदित नारायण और अलका याग्निक ने भी पांच दिन पहले अपना भजन "जय श्री राम" रिलीज़ किया है, जिसे 658K व्यूज मिल चुके हैं। आधिकारिक भजन का लिंक यहां दिया गया है:-

https://www.youtube.com/watch?v=bDCMXR8yRVg

टी-सीरीज़ ने एक दिन पहले प्रसिद्ध पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह का भजन "राम जी का नाम" रिलीज़ किया है जो काफी हिट साबित हो रहा है क्योंकि इसे 24 घंटों में अब तक 401K व्यूज मिल चुके हैं। गाने का लिंक नीचे है:-

https://www.youtube.com/watch?v=4BO20QKQYlE

इनके अलावा, दर्जनों अन्य भजन हैं जो काफी पहले रिलीज़ हुए थे और अब फिर से ट्रेंड कर रहे हैं। इनमें से कुछ हैं "कीजो केसरी के लाल" (25 मिलियन व्यूज), "खुश होंगे हनुमान" (116 मिलियन व्यूज), "श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में" शामिल हैं, जोकि प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा द्वारा गाए गए हैं। इसी प्रकार जुबिन नौटियाल का "मेरे घर राम आए हैं", सचेत परंपरा का "राम सिया राम", गीता रबारी का "श्री राम घर आए", किशन भगत का "राम राज्य ही चाहिए", स्वस्ति मेहुल का "राम आएंगे" कुछ भजनों में से हैं। आप भी इन भजनो का आनंद लें और अपने प्रियजनों के साथ इस खबर का लिंक जरूर शेयर करें।

Share: