अयोध्या में श्री राम मंदिर के बहुप्रतीक्षित "प्राण प्रतिष्ठा" समारोह से एक दिन पहले, भक्त पूरे भारत में "शोभा यात्रा" का आयोजन कर रहे हैं। लुधियाना में भी लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और रविवार को कई इलाकों में ''यात्राएं'' निकाली गईं. शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में, फैन पाम वेलफेयर सोसाइटी ने भी एक भव्य "शोभा यात्रा" का आयोजन किया, जिसमे पूरे इलाके के निवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
"शोभा यात्रा" सोसायटी के अध्यक्ष विनोद सहगल, सचिव मुकेश साहनी, देविंदर साहनी, डॉ. चनबीर सिंह, अजय सहगल, रेवा थापर, रोमी सहगल, मनीता साहनी, सतीश बत्ता, द्वारा भगवान राम को प्रणाम करने के बाद सोसायटी के पार्क से शुरू हुई। विक्की बेरी, राजू मक्कड़, सुरेश गोयल, मंजीत बिटला, बालकृष्ण लूथरा, शमशेर सिंह और अन्य भी इस मौके मौजूद रहे ।
पूजा पाठ करने के बाद शोभा यात्रा सोसाइटी के सभी घरों के सामने से निकली और फिर मॉडल टाउन मार्केट के लिए रवाना हुई। रास्ते में हर वर्ग , धर्म के भक्तों ने अपने घरों के सामने यात्रा का स्वागत किया और बहुत लोगो ने विभिन्न प्रकार के प्रसाद, चाय और खाने-पीने की वस्तुओं के स्टॉल का भी इंतजाम किया । यात्रा आयोजकों और प्रतिभागियों ने "जय श्री राम" के नारे लगाने के साथ-साथ भजन भी गाए और रास्ते में लोगों को प्रसाद वितरित किया।
मॉडल टाउन मेन मार्किट में पहुंचने पर यात्रा का बाजार के अध्यक्ष अमरजीत सिंह और अन्य दुकानदारों ने जोरदार स्वागत किया और फिर आर्य समाज मॉडल टाउन कमेटी में राकेश जैन, कैप्टन स्याल, व्यास बेम्बी और रमन चोपड़ा, ऋषि चोपड़ा आदि सहित कई प्रमुख निवासियों ने भी यात्रा का स्वागत किया। इस मौके कई जगह पर फैन पाम वेलफेयर सोसाइटी के कमेटी मेंबर्स का सम्मान भी किया गया और कमेटी ने भी गणमान्यों का शाल पहना कर अभिनंदन किया ।
अपने अंतिम चरण में "शोभा यात्रा" श्री कृष्ण मंदिर मॉडल टाउन पहुंची, जहां श्री कृष्ण मंदिर और चैरिटेबल सोसाइटी की समिति ने अध्यक्ष खुशभक्त राय के नेतृत्व में इसका भव्य स्वागत किया और जुलूस फैन पाम वेलफेयर सोसाइटी पार्क में समाप्त हुआ, जहां एक समिति की ओर से लंगर का भी आयोजन किया गया।
इस शानदार "शोभा यात्रा" का हिस्सा बनने वाले अन्य लोगों में महजीत देवगन, वैभव सहगल, अभिनव सहगल, समर्पण साहनी, जॉली गोयल, राहुल बहल, विवेक सहगल, संदीप नरूला, करण बेरी, नवजोत शर्मा, प्रभजोत शर्मा आदि शामिल थे।