August 10, 2026

भारत सरकार के 43बी एच कानून से व्यापार हो जाएगा खत्म : पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल (रजि.) की एक अहम मीटिंग संस्था के पंजाब सेक्टरी, नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड भारत सरकार के मेम्बर सुनील मेहरा , सीए रवि कांत गुप्ता और परवीन गोयल की अध्यक्षता में  लुधियाना में की गई। सीए रवि कांत गुप्ता ने 43 बी एच कानून के बारे में सभी व्यापारियों की विस्तार पूर्वक तरीके से बताया और कहा की इस कानून को समझने की जरूरत है। भाजपा से गुरदीप सिंह गोशा, राकेश कपूर, विनोद शर्मा, अतुल कपूर, पवन मलहोत्रा , पवन शर्मा,साहनेवाल से विनोद शर्मा  मुख्य मेहमान के रूप में पधारे।

नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड भारत सरकार के मेम्बर सुनील मेहरा  ने मीटिंग में आए हुए सभी व्यापारियो का स्वागत करते हुए कहा कि भारत सरकार ने जो 43 बी एच का कानून व्यापारियों के उपर थोप दिया है उसे से व्यापार खत्म हो जाएगा। मेहरा  ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  से अपील की कि किसानों की तरह व्यापारियों को भी 43 बी कानून से राहत दी जाए।सुनील मेहरा जी ने भारत सरकार से मांग भी की है की इस कानून में शोध किया जाए जा फिलहाल एक साल के लिए पोस्टपौंड किया जाए ताकि व्यापारी इस कानून को अच्छी तरह समझ सके।

सुनील मेहरा ने पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान के उपर निशाना साधते हुए कहा की जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से ही ला एंड आर्डर की उड़ रही है धज्जियां। मेहरा ने भगवंत सरकार को सलाह भी दी की चंद व्यापारियो के साथ से सरकारे नही चलती, भगवंत मान जी को चाहिए की पंजाब में व्यापारियों के लिए संगत दर्शन शुरु करे ताकि व्यापारी अपनी प्रॉब्लम्स सरकार के आगे रख सके।पंजाब में क्राइम इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब बाहर से कोई भी व्यापारी पंजाब में आने को तैयार नहीं है और कहा की आम आदमी पार्टी के राज में अब लुधियाना मैनचेस्टर शहर नही रहा गैंगस्टर शहर बन चुका है और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में आराम से सो रहा है।

मेहरा ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की अगर पंजाब में ला एंड आर्डर ठीक नही हुआ तो पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल सड़को पर उतरेगा।पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने हैप्पी घ्ण्ड को होजरी मार्किट लुधियाना का नया प्रधान व विनोद शर्मा को साहनेवाल का प्रधान लगाया।हैप्पी घ्ण्ड और विनोद शर्मा ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है हम उसे पूरी ईमानदारी से निभाएगे।

इस मौके पर संस्था मेम्बर जेनरल सेक्टरी आयुष अगरवाल, महामंत्री पवन शर्मा, चैयरमैन पवन लहर, अश्वनी महाजन, जसवंत सिंह बिरदी, सचिन बांसल, राम चंदर अग्रवाल, विनोद शर्मा, पवन शर्मा, नितिन शर्मा, पवन मलहोत्रा, ऐडवोकेट मनीष अनेजा, उमेश सोनी, रवि बाहरी, कीमती रावल, जीवन मेहरा, सतीश नागर, निरपाल सिंह, शैंपपी खुराना, गुरिंदर सिंह, ललित यादव, सनी पाहवा आदि उपस्थित रहे।

Share: