भारत के पहले स्वदेशी बैंक के रूप में स्थापित पंजाब नैशनल बैंक अपना 130 वां स्थापना वर्ष मना रहा है। पीएनबी हमेशा ही समाज से जुड़ा रहता है और समाज की हर गतिविधि में बढ़चढ कर हिस्सा लेता है। बैंक राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को लेकर भी निरंतर प्रतिबद्ध है और इन्हें निभाने में हमेशा अग्रणी रहता है। देश का अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक 12 अप्रैल 2024 को अपना 130 वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है।
इस विशेष दिन को और विशेष बनाते हुए बैंक के अधिकारी संगठन एआईपीएनबीओए की लुधियाना यूनिट द्वारा बैंक के स्टाफ सदस्यों के सहयोग से फिरोजपुर रोड स्थित कार्यालय प्रांगण में ही गैस्ट्रो, लीवर एवं जनरल हैल्थ चैक-अप कैम्प का आयोजन किया जिसमें 200 से भी अधिक स्दस्यों ने स्वास्थ्य चैक-अप करवाया। फोर्टिस अस्पताल, लुधियाना के गैस्ट्रोएंटेरोलोजी (GASTROENTEROLOGY) के डीएम डॉ नीरज सिंगला, डॉ लवप्रीत कौर एवं श्री अमित वालिया (assistant manager) द्वारा चिकित्सीय एवम् संसाधनपरक सहयोग प्रदान किया गया।
स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित स्वास्थ्य चैक-अप में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते रोहित कक्कड़ मंडल सचिव सह AGS लुधियाना अंचल ने कहा कि वर्ष 1895 में लाला लाजपत राय जी द्वारा लाहौर के अनारकली बाजार में एक पूर्णतः स्वदेशी बैंक का ख्वाब देखा था, जोकि आज 130 वर्ष के पश्चात अब एक वट वृक्ष के रूप में भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहा है। रोहित ने आगे कहा कि बैंक ने अपने 130 वर्ष के सफर में बहुत सी ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। जहां देश को स्वतंत्रता मिलने का यह गवाह है वहीं राष्ट्रीयकरण के पश्चात बैंकों का विस्तृत पटल पर सेवाएं प्रदान करने भी साक्षी बना है। 130 वर्षों के दौरान बैंक ने जहां ग्राहकों का भरोसा जीता है वहीं अपनी सेवाओं से यह उनका पसंदीदा बैंक बन कर भी उभरा है।
रोहित कक्कड़ ने टीम फोर्टिस अस्पताल, लुधियाना का आभार व्यक्त किया और कहा जीवन शैली से संबंधित बढती बीमारियों के कारण निवारक स्वास्थ्य जांच एक आवश्यकता है क्योंकि स्वास्थ्य ही जीवन है। हैल्थ चैक-अप का उद्घाटन रीटा जुनेजा, उपअंचल प्रबंधक एवं आदित्य नाथ दास, मंडल प्रमुख, उपमंडल प्रमुख विशाल अग्रवाल, नरेश कुमार शारदा (डीजीएम-जेडआरएमसी) द्वारा किया गया। इस अवसर साहिल सरीन, अध्यक्ष एआईपीएनबीओए लुधियाना, शिल्पी कश्यप, विनीत ढींगड़ा, पुरषोत्तम कुमार एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।