August 11, 2026

पीएनबी के नव नियुक्त अंचल प्रबंधक परमेश कुमार ने संभाला कार्यभार, एआईपीएनबीओए टीम ने किया स्वागत

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अग्रणी पंजाब नैशनल बैंक के अंचल प्रबंधक का कार्यभार परमेश कुमार ने संभाल लिया है। बैंक के फिरोजपुर रोड स्थित अंचल कार्यालय परिसर में पहुंचने पर रोहित कककड (सैक्रेटरी एवं एजीएस) लुधियाना अंचल, सतपाल जिंदल उपाध्यक्ष- एआईपीएनबीओए (ऑल इंडिया) एवं विभिन्न मंड्लों से उपस्थित सैकटेरी एवम प्रेजिडेंट की ऐग्जीकयूटिव टीम द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया रोहित कककड (एजीएस) लुधियाना ने नव नियुक्त अंचल प्रबंधक श्री परमेश कुमार जी का लुधियाना आगमन पर हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दी।

परमेश कुमार जी ने भारत के अनेक राज्यों में अंचल/मंडल एवं शाखा कार्यालय स्तर पर विभिन्न पदों पर कार्यरत रहते हुए फील्ड से जुड़ी सभी प्रकार की कार्य प्रणालियों का व्यापक एवं गहन अनुभव प्राप्त किया है जो कि उनके व्यक्तित्व तथा पोर्टफोलियो को और भी अधिक प्रभावी बनाता है, इससे पहले परमेश, प्रधान कार्यालय, मानव संसाधन विभाग में कार्यरत थे। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में पंजाब नेशनल बैंक, लुधियाना सफलता के नए सोपान प्राप्त करेगा और नई मिसाल कायम करेगा।

Share: