August 10, 2026

न्यू स्वान मल्टीटेक के आईपीओ को शेयर बाजार की सलामी , Rs 125 पर हुआ लिस्ट

न्यू स्वान मल्टीटेक का आईपीओ आज बड़े प्रभावशाली ढंग में शेयर बाजार पर लिस्ट हुआ । यह शेयर बीएसई एसएमई प्लेटफोर्म पर 125 रुपये प्रति शेयर के दाम पर खुला, जबकि इसका इशू प्राइस 66 रुपये प्रति शेयर  है. आज व्यापक बाजार मंदी के बावजूद, न्यू स्वान के शेयर की बेहतरीन परफॉरमेंस रही रहे और यह अपने उच्चतम स्तर  131.67 रुपये और न्यूनतम मात्र 125.40 रुपये  प्रति शेयर पर ट्रेड हुआ. शेयर 131.67 रुपये पर बंद हुआ. जबकि बाजार आज नुकसान में ही रहा , क्योंकि निफ्टी 21,462.25 पर बंद हुआ (बुधवार के बंद से 109.70 अंक कम) और सेंसेक्स 71,186 पर बंद हुआ (बुधवार के बंद से 314 अंक कम)

लुधियाना मुख्यालय वाली न्यू स्वान मल्टीटेक उपकार आहूजा के न्यू स्वान ग्रुप की सहायक कंपनी है, जिसने पिछले हफ्ते अपना आईपीओ लॉन्च किया था, जिसे 384 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया था। शेयर का अब तक का प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली रहा है, लेकिन शहर के निवासी निराश हैं क्योंकि उनमें से अधिकांश को ओवरसब्सक्रिप्शन के कारण रखे गए शेयरों का आवंटन नहीं मिल सका। दूसरी ओर, कुछ खुदरा निवेशक, जो आईपीओ से चूक गए थे, अब भविष्य में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद में प्रीमियम पर शेयर खरीद रहे हैं।

Share: