1 मार्च 2024 को कांग्रेस लीडरशीप की तरफ से लुधियाना के होटल (friends regency) में एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई थी जिसमे पार्टी के जिला प्रधान संजय तलवार,सांसद रवनीत बिट्टू और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु मौजूद थे। यह प्रेस कांफ्रेंस 27 फरवरी को लुधियाना नगर निगम दफ्तर के गेट पर ताला जड़ने के बाद कांग्रेस लीडरशीप पर दर्ज हुई एफआईआर के बाद पार्टी की अगली रणनीति के बारे रखी गई थी।
जैसे ही मीटिंग शुरु हुई कुछ कांग्रेसी वर्कर आपस में बातें करने लगे जिस पर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु भड़क उठे , तथा वर्कर्स को लताड़ने के साथ साथ उन्होंने जिसके मीडिया को भी हाल से बाहर निकालने को कह दिया। यही नहीं, आशु वॉकर्स से नाराज होकर यह कह कर चले गए की "आप सोशल मीडिया स्टार हो सकते है परंतु मैं आम जन मानस का सेवक हूं"।
देखें वीडियो :-
बाद में सांसद रवनीत बिट्टू ने स्थिति संभालने की कोशिश की और कहा "छोटी मोटी नोक झोंक चलती रहती है" और मीडिया को संबोधन करते हुए उन्होंने बताया कि वह 5 मार्च दिन मंगलवार को कमिश्नर दफ्तर के बाहर वह धरना देंगे।