August 11, 2026

भाजपा ने राकेश कपूर को बनाया प्रोटोकॉल विभाग का सह प्रमुख

पंजाब भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट राकेश कपूर को पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा भाजपा प्रदेश इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के प्रोटोकॉल विभाग का सह-प्रमुख नियुक्त किया गया है।

अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर राकेश कपूर ने कहा," मेरी जिम्मेदारी आगामी लोक सभा चुनाव में पंजाब में जो चुनावी रैली होंगी, भाजपा के जो भी वरिष्ठ कार्यकर्ता, जो भी वीआईपी आएंगे, जो बैठकें होंगी उनमें वीआईपी का स्वागत करने से लेकर, छोड़ने तक यह सारा काम हमारी कमेटी का होगा। आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा 13 की 13 सीटें भारी बहुमत से जीतेगी। इस बड़े दावे के पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि लोक सभा के चुनाव भाजपा 13 सीटों पर पहली बार लड़ रही है इससे पहले कभी लड़ी ही नहीं। पहले 13 सीटों पर सिर्फ 3 सीटें लड़ती थी  और 3 सीटों में से हमेशा 2 या 3 सीटें जीती हैं, और 2 से कम तो कभी तो जीती ही नहीं। बीते कुछ समय से लोगों की एक धारणा बन गई है की भाजपा केवल शहरों की पार्टी है, गांव की नहीं जबकि ये तथ्य नहीं है। क्योंकि भाजपा पिछले 31 सालों से जिन तीन सीटों पर जीत रही थी वो हैं होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर। तो क्या होशियारपुर, गुरदासपुर और अमृतसर में गांव नही आते? इसलिए यह धारणा गलत है, तथ्यों पर आधारित नहीं है।आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहने वाला है इसमें कोई संदेह नहीं।"

अंत में राकेश कपूर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की आलोचना से भी पीछे नहीं हटे। दोनो पार्टी की कार्यशैली पर उन्होंने कहा," उनकी कार्यशैली दिल्ली में कुछ और है, पंजाब में कुछ और है तथा हरियाणा में कुछ और है। ये दोनो पार्टी सिर्फ सुविधा की राजनीति करना जानती हैं। जहां उनको लाभ दिखता है वहां हाथ मिला लेते हैं, जहां लाभ नहीं दिखता वहां एक दूसरे को गालियां देते हैं। जैसे उदाहरण के तौर पर दिल्ली में फायदा के लिए उन्होंने गठबंधन कर लिया, लेकिन पंजाब में एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। उनकी कोई राजनीतिक विचारधारा नहीं है।

Share: