August 11, 2026

भगवंत मान सरकार द्वारा पेश किया पंजाब का बजट दिशाहीन व खोखला: भाजपा

दुगरी स्थित भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान की ओर से वित मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए बजट को दिशाहीन और खोखला बताया।उन्होंने कहा कि बजट में आप सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए कोई कदम न उठाकर पंजाबियों के साथ विश्वासघात किया है।बजट ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।धीमान ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था वेंटिलेटर पर है। बजट में राज्य की अर्थव्यवस्था के तेजी से विकास हेतु राजस्व के संसाधन बढ़ाने को लेकर सरकार ने कोई प्रावधान नहीं रखा।सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार द्वारा लगातार तीसरे बजट में महिलाओं के लिए 1,000 रुपये प्रति माह की धनराशि निर्धारित नहीं करना महिलाओं के साथ सबसे बड़े धोखों में से एक है।वही आप सरकार ने एक बार फिर बजट में कृषि, उद्योग, महिला, युवा और रोजगार समेत विभिन्न क्षेत्रों को लेकर किए गए वादों को पूरा करने के लिए कोई घोषणा नहीं की है। वही कृषि प्रधान राज्य होने के नाते कृषि क्षेत्र की दुर्दशा को नजरअंदाज करते हुए सरकार ने किसानों के लाभ के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की है।धीमान ने कहा कि आप सरकार बुरी तरह हार गई है और पंजाब की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में विफल रही है।उन्होंने कहा कि ये बजट पंजाब के भोले-भाले लोगों को धोखा देने के लिए झूठ का पुलिंदा ही साबित होगा।इस मौके यशपाल जनोत्रा, डॉ.निर्मल नैय्यर,नवल जैन रवि बत्रा ,विपन विनायक,नमन बांसल आदि मौजूद रहें।

Share: