October 09, 2026

AIPNBOA ने ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कर मनाया पंजाब नैशनल बैंक का 130 वां स्थापना दिवस

देश का अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक 12 अप्रैल 2024 को अपना 130 वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है।  
इस विशेष दिन को और विशेष बनाते हुए बैंक के अधिकारी संगठन एआईपीएनबीओए (AIPNBOA) की लुधियाना यूनिट द्वारा बैंक के स्टाफ सदस्यों के सहयोग से फिरोजपुर रोड स्थित कार्यालय प्रांगण में ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 100 से भी अधिक स्दस्यों ने रक्तदान कर समाज सेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। फोर्टिस अस्पताल,लुधियाना द्वारा रक्तदान शिविर हेतु अपना चिकित्सीय एवम् संसाधनपरक सहयोग प्रदान किया गया।

ब्लड डोनेशन कैंप के वीडियो का लिंक :-

 

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते रोहित कक्कड़ मंडल सचिव सह AGS लुधियाना अंचल ने कहा कि वर्ष 1895 में लाला लाजपत राय जी द्वारा लाहौर के अनारकली बाजार में एक पूर्णतः स्वदेशी बैंक का ख्वाब देखा था, जोकि आज 130 वर्ष के पश्चात अब एक वट वृक्ष के रूप में भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहा है। श्री रोहित ने आगे कहा कि बैंक ने अपने 130 वर्ष के सफर में बहुत सी ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। जहां देश को स्वतंत्रता मिलने का यह गवाह है वहीं राष्ट्रीयकरण के पश्चात बैंकों का विस्तृत पटल पर सेवाएं प्रदान करने भी साक्षी बना है। 130 वर्षों के दौरान बैंक ने जहां ग्राहकों का भरोसा जीता है वहीं अपनी सेवाओं से यह उनका पसंदीदा बैंक बन कर भी उभरा है।

आज आयोजित रक्तदान शिविर में स्टाफ सदस्यों ने मानवता की भलाई हेतु रक्तदान कर उसी परिपाटी को आगे बढ़ाया है।
रोहित कक्कड़ ने सभी रक्तदान कर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसी उत्साह के साथ बैंक,समाज एवं देश सेवा में जुटे रहना है। रक्तदान शिविर का उद्घाटन पुष्कर तराई, अंचल प्रबंधक एवं आदित्य नाथ दास, मंडल प्रमुख द्वारा किया गया।इस अवसर साहिल सरीन, अध्यक्ष एआईपीएनबीओए लुधियाना, विनीत ढींगड़ा, पुरषोत्तम कुमार एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share: