August 13, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव आयोग की चेतावनी

चुनाव आयोग ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में जालंधर सीट से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चेतावनी दी है। 5 मई 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चन्नी ने टिप्पणी की थी कि 4 मई को पुंछ में भारतीय सशस्त्र बलों के काफिले पर आतंकवादी हमला एक सोचा-समझा 'स्टंट' था. मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि चन्नी को जालंधर के जिला चुनाव अधिकारी-सह-उपायुक्त ने इस टिप्पणी के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा था। चुनाव आयोग ने चन्नी की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और इसे आदर्श आचार संहिता के मैनुअल के अनुबंध-1 की धारा 2 (सामान्य आचरण) का उल्लंघन माना, जिसमें कहा गया है कि पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों के खिलाफ विपक्षी दलों की आलोचना उसके अतीत तक ही सीमित होनी चाहिए।
चुनाव आयोग ने चन्नी को भविष्य में इस तरह के उल्लंघन से बचने की सलाह दी है और उनसे चुनाव संहिता का उचित अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Share: